उत्तराखंड: जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड: जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार,
सागर मलिक

उत्तराखंड में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी में घर में संचालित हो रहे जाली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 लाख रुपए के जाली नोट और नकली नोट बनाने के उपकरण बरामद करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर दो और आरोपियों को पकड़ा है, जबकि पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के इनपुट पर सीआईयू रुड़की और सिविल लाइन कोतवाली की संयुक्त टीम ने मार्केट में जाली नोट चलाने से पहले ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 गड्डियां 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकाने बताए। पुलिस ने छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, जहां से 10 गड्डियां नकली नोट, मोबाइल फोन, प्रिंटर और केमिकल बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम बालेश्वर उर्फ बाली (हरबर्टपुर, देहरादून), मनीष कुमार (लक्सर) और हिमांशु (रुड़की) हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए टीम सक्रिय है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी

Sun Jun 29 , 2025
उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी,सागर मलिक डॉ धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र Corbetthalchalदेहरादून-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर 9 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी प्रदान की गई है। इन सभी मृतक आश्रितों को विभागीय मंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement