स्वामी विवेकानंद के विचारों सेे पूरी दुनिया को दिशा मिलीः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित।

कुरुक्षेत्र, 04 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फैकल्टी लॉज के प्रांगण में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। वह एक महान संत, विचारक और आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने अपने ज्ञान, प्रेरक भाषणों और विचारों से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को दिशा दी। स्वामी विवेकानंद सदैव युवाओं के प्रेरणास्रोत और आदर्श व्यक्तित्व के धनी माने जाते रहे हैं जिन्हें ओजस्वी विचारों और आदर्शो के कारण ही जाना जाता है। हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर भारत को समृद्ध, विकसित, सुरक्षित, गौरव युक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, डीन आफ कालेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर.चौधरी, प्रो. डीएस राणा, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, उप-निदेशक डॉ. सलोनी दिवान, कुटा प्रधान प्रो. दीपक राय बब्बर, प्रो. रीटा, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. जसबीर ढांडा, प्रो. कुसुम लता, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. अनिता भटनागर, प्रो. जितेन्द्र भारद्वाज, प्रो. सुशील शर्मा, प्रो. कुलदीप सिंह, डॉ. सरिता राणा, डॉ. रमेश कैत, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. हरविन्द्र लोंगोवाल, डॉ. रामचन्द्र, डॉ. कुलदीप आर्य, मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के इतिहास को जिंदा रखने के लिए भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा का अहम योगदान

Sat Jul 5 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – जगदीश शर्मा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा ने स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा की जयंती को लेकर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि, मंत्रौच्चारण के बीच हवन यज्ञ में डाली आहुती। कुरुक्षेत्र 4 जुलाई : हरियाणा के पूर्व शहरी स्थानीय निकाय […]

You May Like

Breaking News

advertisement