हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा शव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे रहपुरा अंडरपास के समीप पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी, परिवार में चीख- पुकार मच गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवा निवासी सुखलाल गुर्जर (63) ने घरेलू कलह के चलते पेड़ से लटक कर जान दे दी। शव रविवार की सुबह हाईवे किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला।राहगीरों की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे। और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। जांच में मौत की वजह घरेलू कलह की बात सामने आई है, पुलिस ने पंचनामा भरने और फोरेंसिक टीम के द्वारा जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस की निगरानी में निकला फतेहगंज पश्चिमी में मोहर्रम जुलूस , रही भारी भीड़भाड़

Mon Jul 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में मोहर्रम के मौके पर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में ताजियों का जुलूस निकाला गया। जिसमें कुरतरा, ठिरिया खेतल और फतेहगंज पश्चिमी के सभी इमामबाड़ों से ताजिए निकल कर जुलूस में शामिल हुए, जिससे बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी […]

You May Like

advertisement