भाजपा नेता पर जानलेवा हमला फॉर्च्यूनर का शीशा टुटा मौके से हमलावर हुए फरार

ढाबे से लौटते वक्त अपराधियों ने किया पीछा, चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज

आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार रात भाजपा नेता और किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह किशन पर कुख्यात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह ने नगर कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

श्रीकृष्ण सिंह ने बताया कि 24 जुलाई 2025 की रात करीब 12:30 बजे वह उकरौड़ा स्थित शिवबाबा ढाबा पर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करने गए थे। भोजन के बाद अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से घर लौटते समय कुछ अपराधियों ने उनका पीछा शुरू किया। अपराधियों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी धीमी करने पर उन्होंने हवाई फायरिंग की और पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। श्रीकृष्ण सिंह ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकले। श्रीकृष्ण सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भाजपा नेता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 26/07/25 को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी सुपर मार्केट

Sat Jul 26 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 26/07/25 को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी सुपर मार्केट रायबरेली में प्रदेश सचिव डॉ० शशिकांत शर्मा जी प्रबन्धक -निदेशक न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट रायबरेली उपस्थित रहे साथ में कार्यक्रम के आयोजक इं० वीरेंद्र यादव जी जिलाध्यक्ष समाजवादी […]

You May Like

advertisement