पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित।

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 27 जुलाई : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज,श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महामंडलेश्वर विद्या गिरि जी महाराज ने हरियाली तीज पर्व का महत्व बताया और अपना आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज कन्याओं के पूजन के महत्व और श्रावण मास में शिव आराधना कर पुण्य प्राप्त विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर, सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महामंडलेश्वर विद्या गिरि जी महाराज, श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महामंडलेश्वर विद्या गिरि महाराज, श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज,महंत सर्वेश्वरी गिरि व यजमान श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीईटी परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों के लिए बी आर कालोनी मार्किट में लगाया भंडारा

Sun Jul 27 , 2025
सीईटी परीक्षा 2025 केपरीक्षार्थियों के लिए बी आर कालोनी मार्किट में लगाया भंडारा हिसार, प्रमोद कौशिक 27 जुलाई : मॉर्निंग वॉक कमेटी, बी आर बिश्नोई कालोनी मार्किट एसोसिएशन व भगवान परशुराम सभा हिसार के सदस्यों ने सीईटी परीक्षा 2025 के तहत हिसार में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों व उनके साथ […]

You May Like

advertisement