मरीजों का होगा उच्च संस्थानों में निःशुल्क उपचार

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मेगा स्वास्थ्य शिविर में 35 गंभीर बीमारी के मरीज किये गये थे चिन्हांकित

बलरामपुर, 02 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन एवं दिन-हीन सेवा समिति के द्वारा जिले के चिन्हांकित 35 मरीजों को रायपुर स्थित उच्च संस्थाओं में उपचार हेतु भेजा गया है। रेफर मरीजों से मुलाकात कर जिला पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव उनका हालचाल जाना एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर जाने हेतु की गई व्यवस्था के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना हुए मरीजों में 35 मरीज जिसमें 27 बच्चे एवं 08 व्यस्क मरीज सम्मिलित हैं जिनमें जन्मजात हृदय जनित रोग के 17 बच्चे जिनका उपचार श्री सत्य साईं हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा। इसी प्रकार कैंसर के संभावित 06 मरीज, क्लब फूट के 06, मोतियाबिंद के 02, हृदय रोग के 02 एवं अन्य 02 मरीजों को उपचार हेतु मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया है। उन्हें पूरी व्यवस्था के साथ रायपुर स्थित उच्च स्वास्थ्य संस्था में उपचार हेतु रवाना किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जाति विभाग व कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के पहल एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 एवं 22 जून 2025 को किया गया था। शिविर में जांच उपरांत मरीजों का चिन्हांकन किया गया था, जिसमें मुख्यतः कैंसर, हृदय जनित रोग एवं जन्मजात हृदय जनित रोग पाये गये थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेताओं से अभद्रता करना पड़ा महंगा हटाए गए सगड़ी के तहसीलदार

Sat Aug 2 , 2025
भाजपा नेताओं से अभद्रता करना पड़ा महंगा हटाए गए सगड़ी के तहसीलदार।=कार्रवाई न होने पर पहली अगस्त से भाजपाइयों ने धरने का किया था ऐलान।सगड़ी (आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के सगड़ी तहसील के कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर मंडल के अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं से तहसीलदार शैलेश कुमार द्वारा अभद्र व्यवहार […]

You May Like

advertisement