आदेश ने रचा इतिहास : आदेश हार्ट सैंटर में आई.वी.एल. तकनीक से हुआ सफल आप्रेशन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 अगस्त : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हृदय रोग के उपचार में एक नयी ऐतिहासिक सफलता हासिल की गई है। हृदय रोगी का सफल आप्रेशन अत्याधुनिक तकनीक आई.वी.एल. से किया गया है और आस-पास के क्षेत्र में पहली बार आदेश में यह तकनीक अपनाई गयी है। इससे पहले इस तकनीक से हृदय रोगी को उपचार के लिए चंडीगढ़ पी.जी.आई. या दिल्ली की ओर रूख करना पड़ता था लेकिन अब आदेश में इस तकनीक से हृदय रोगियों को उपचार मिलेगा। डा. मनिंद्र हरिया के नेतृत्व में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह तकनीक पहली बार इस क्षेत्र में किसी अस्पताल में प्रयोग की गई है और आदेश अस्पताल इस तकनीक को अपनाने वाला आस-पास के क्षेत्र का पहला संस्थान बन गया है। डा. मनिंद्र हरिया ने बताया कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ पहुंचे एक मरीज को तीव्र हृदयाघात का निदान किया गया। जांच में पाया गया कि उसकी कोरोनरी धमनी में 90 प्रतिशत स्टेनोसिस था जो एक कठोर और कैल्सिफाइड प्लाक के कारण था। डा. मनिन्द्र हरिया ने बताया कि इस जटिल स्थिति के लिए चिकित्सकों ने अत्याधुनिक इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी तकनीक का उपयोग किया और रोगी की जान बचाई। उन्होंने बताया कि यह तकनीक धमनियों में जमा कैल्शियम को ध्वनि दबाव तरंगों के माध्यम से तोड़ती है, जिससे रक्त प्रवाह की बहाली हेतु स्टेंट को प्रभावी रूप से स्थापित किया जा सकता है। इस सफलता पर आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच. एस. गिल, आदेश ग्रुप के निदेशक गुरफतेह सिंह गिल, आदेश मेडिकल कालेज व अस्पताल मोहड़ी के प्रबंध निदेशक गुणतास सिंह गिल ने डा. मनिन्द्र हरिया और उनकी टीम की प्रशंसा की है।
आई.वी.एल. तकनीक की जानकारी देते चिकित्सक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षा बंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है : आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा

Sat Aug 9 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन के अध्यक्ष और श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर राखी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास […]

You May Like

advertisement