रक्षा बंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है : आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन के अध्यक्ष और श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर राखी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी शक्ति को समर्पित है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई की उन्नति और सुखी जीवन की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। भाई भी बहन के प्रेम-सम्मान को स्वीकार करते हुए उसे जीवन भर रक्षा का वचन देता है। यह पर्व रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है।
रक्षासूत्र का मंत्र है- येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
इस मंत्र का सामान्यत: यह अर्थ लिया जाता है कि दानवों के महाबली राजा बलि जिससे बांधे गए थे, उसी से तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे! (रक्षासूत्र) तुम चलायमान न हो, चलायमान न हो। धर्मशास्त्र के विद्वानों के अनुसार इसका अर्थ यह है कि रक्षा सूत्र बांधते समय ब्राह्मण या पुरोहित अपने यजमान को कहता है कि जिस रक्षासूत्र से दानवों के महापराक्रमी राजा बलि धर्म के बंधन में बांधे गए थे अर्थात् धर्म में प्रयुक्त किए गये थे, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं, यानी धर्म के लिए प्रतिबद्ध करता हूं। इसके बाद पुरोहित रक्षा सूत्र से कहता है कि हे रक्षे तुम स्थिर रहना, स्थिर रहना। इस प्रकार रक्षा सूत्र का उद्देश्य ब्राह्मणों द्वारा अपने यजमानों को धर्म के लिए प्रेरित एवं प्रयुक्त करना है।
इस दिन प्रात: उठकर स्नान करके यमुना व उनके भाई यमराज को प्रणाम करना चाहिए I मृत्यु के देवता यम को उनकी बहन यमुना ने इसी दिन राखी बांधी और अमर होने का वरदान दिया। यम ने इस पावन दिन को अक्षुण्ण रखने के लिए घोषणा की जो भाई इस दिन अपनी बहन से राखी बंधवाएगा और उसकी रक्षा करने का वचन देगा। वहां मेरे दूत नही जांऐगे और उसकी अकाल मृत्यु नही होगी। इस पर्व के पीछे यह भाव है कि समाज में रहने वाले लोग मिलजुल कर रहें और जरूरत पडऩे पर एक दूसरे की सहायता कर सके। यह पर्व भाईयों को शक्तिशाली होने का बोध कराता है। जिन भाईयों की बहने नही होती वे भी अपनी मुंहबोली बहन,चाहे वह किसी भी धर्म की हो, उनसे बड़े प्रेम और श्रद्धा से राखी बंधवानी चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय में प्रो. राजा सिंगला बने आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक

Sat Aug 9 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 16 वर्षों से शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रूप से दे रहे सेवाएं। शिक्षकों-कर्मचारियों ने दी बधाई। कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के आदेशानुसार पंचकर्म विभाग के प्रो. […]

You May Like

Breaking News

advertisement