अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यकारिणी की मासिक बैठक सिल्वरबर्ड बैंक्विट हॉल फिरोजपुर छावनी में हुई सम्पन्न

(पंजाब)फिरोज़पुर 11 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यकारिणी की मासिक बैठक इस बार शहर के फिरोजपुर मोगा रोड़ ओर स्थित सिल्वर बर्ड बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से पहले नवरात्रे के अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी की 5179वीं जयंती मनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव साझा किए और एकमत से यह निर्णय लिया गया कि महाराज श्री अग्रसेन जी के 5179वें जन्मदिन के उपलक्ष में शोभा यात्रा 22 सितम्बर को निकाली जाएगी, जबकि परिवार मिलन समारोह 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न आयोजनों की तैयारियों, व्यवस्था और जनभागीदारी पर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पास के सिनेमा हॉल में एक फ़िल्म का आनंद लिया और फिर रात्रिभोज कर बैठक का औपचारिक समापन किया गया।

      यह बैठक प्रधान अशोक गुप्ता जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 75 सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर हुसैनी वाला बॉर्डर शहीदों की समाध पर 155 बटालियन बी.एस.एफ के प्रांगण में रक्षाबंधन पर्व पर गायत्री यज्ञ, वृक्षारोपण तुलसी वितरण समारोह संपन्न

Tue Aug 12 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 11 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= शांतिकुंज हरिद्वार में 1926 से 2026 जल रही अखंड ज्योति एवं गुरु माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में गायत्री परिवार ट्रस्ट शक्तिपीठ निहाल खेड़ा फाजिल्का ,अखिल विश्व गायत्री परिवार सेवा समिति शाखा फिरोजपुर एवं धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं […]

You May Like

Breaking News

advertisement