नागरिकों को सरकारी सेवाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है राइट टू सर्विस एक्ट : महावीर प्रसाद

नागरिकों को सरकारी सेवाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है राइट टू सर्विस एक्ट : महावीर प्रसाद

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

हिपा ने रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को राइट टू सर्विस एक्ट, सीपी ग्राम, सीएम विंडो, सरल पोर्टल, सिटीजन चार्ट, गुड ग्रीवेंस विषय का दिया प्रशिक्षण।

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : उपायुक्त महावीर प्रसाद ने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट ऐसा कानून है, जो नागरिकों को सरकारी सेवाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। इस एक्ट के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त करने का अधिकार है।
उपायुक्त महावीर प्रसाद मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में हिपा द्वारा रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। इस कार्यशाला में राइट टू सर्विस एक्ट, सीपी ग्राम, सीएम विंडो, सरल पोर्टल, सिटीजन चार्ट, गुड गिर्वेंश सहित अन्य विषय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
उपायुक्त महावीर प्रसाद ने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सरकारी सेवाओं की समय पर डिलीवरी करना है ताकि सरकारी सेवाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रदान करना अनिवार्य है। साथ ही एक्ट के तहत, सरकारी सेवाओं के प्रदान करने में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा एक्ट के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने और उन्हें प्राप्त करने का अधिकार है। इस एक्ट के तहत नागरिकों को अपील और शिकायत निवारण के लिए एक तंत्र प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सरकारी सेवाओं में सुधार हो रहा है और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है और सरकारी सेवाओं में भ्रष्टाचार कम हो रहा है। इसके अलावा नागरिकों का सरकारी सेवाओं पर विश्वास बढ़ा है और वे अपनी समस्याओं का समाधान पाने में सक्षम हो रहे हैं।
कार्यशाला के दौरान सेवोत्तम सेल हिपा की इंचार्ज आरती दुदेजा ने राइट टू सर्विस एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेवानिवृत आईएएस शिव प्रसाद शर्मा ने सीपी ग्राम, सीएम विंडो, सरल पोर्टल, सिटीजन चार्ट और गुड ग्रीवेंस के बारे प्रशिक्षण दिया। सेवानिवृत एचसीएस एसके सेतिया ने कर्मचारियों में क्षमता निर्माण और प्रेरणा दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस सदैव सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर : दिनेश सिंह

Wed Aug 13 , 2025
पुलिस सदैव सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर : दिनेश सिंह हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877 किडजी स्कूल के बच्चों ने पुलिस थाने में देखें जन संपर्क कक्ष, महिला हेल्प डेस्क,कंप्यूटर कक्ष। कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त :सुरक्षा नियमों की जागरूकता मुहिम […]

You May Like

advertisement