संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सुकमा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

7 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

सुकमा, 23 अगस्त 2025/जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी व सहायक खेल अधिकारी कमल कौसरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25वीं संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त 2025 को हॉकी स्टेडियम पंडरीपानी, जगदलपुर में किया गया।
इस प्रतियोगिता में सुकमा जिले से सेजेस छिंदगढ़ की पीटीआई श्रीमती योगिता नायक हॉकी कोच के नेतृत्व में 10 खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों व निर्णायकों की सराहना प्राप्त की।
प्रतिस्पर्धा के उपरांत सुकमा जिले के कुल 7 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और प्रदेश का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध पेड़ों की कटाई में हुई कार्यवाही

Sun Aug 24 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अवैध पेड़ों की कटाई में हुई कार्यवाही रायबरेली। रायबरेली के हरचंदपुर विकासखंड क्षेत्र के राजस्व ग्राम ढोढरी में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया है। गाटा संख्या 31/1.714 हेक्टेयर की इस जमीन पर चिलबिल, शीशम, आम और महुआ के पेड़ लगे […]

You May Like

advertisement