117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनाती, डॉ रावत

उत्तराखंड देहरादून
117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनाती, डॉ रावत

सागर मलिक

आगामी 28, 29 व 30 अगस्त को अभ्यर्थियों के होंगे साक्षात्कार

श्रेष्ठता सूची के अनुरूप महाविद्यालयों में आउटसोर्स से मिलेगी तैनाती

देहरादून। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थाई योग प्रशिक्षितों को शीघ्र तैनाती दी जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने उक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर आवेदित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु समय सारणी जारी कर दी है। जिसके तहत आगामी 28, 29 एवं 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इसके उपरांत श्रेष्ठता सूची के अनुरूप अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति दी जायेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग में भी प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके लिये शीघ्र ही 117 अस्थाई योग प्रशिक्षितों की तैनाती राजकीय महाविद्यालयों में की जायेगी। डॉ. रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने उक्त पदों पर नियुक्ति को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के ‘रोजागर प्रयाग पोर्टल’ पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे, जिसके क्रम में विभाग ने साक्षात्कार कमेटी गठित कर आवेदित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत आगामी 28, 29 व 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिये जायेंगे।

विभागीय मंत्री ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उक्त पदों के लिये 640 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 460 लोगों ने ही अपने शैक्षणिक एवं कार्यानुभव प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड़ किये थे।

प्रत्येक साक्षात्कार दिवस पर चार पालियों में 50-50 आवेदित योग प्रशिक्षकों का इंटरव्यू लिया जायेगा, जबकि 30 अगस्त को उन अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार में शामिल किया जायेगा जो किसी कारणवश साक्षात्कार देने से रह गये थे। इसके उपरांत आवेदित अभ्यथियों की विभागीय रोस्टर के अनुसार वरियता सूची तैयार की जायेगी और चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर आउटसोर्स के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ साक्षात्कार आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि योग्य युवाओं को मौका मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Thu Aug 28 , 2025
उत्तराखंड देहरादून नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया दो दिन का अल्टीमेटम,सागर मलिक उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त को हुए नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उत्पन्न विवादों, पांच जिला पंचायत सदस्यों की कथित किडनैपिंग तथा अध्यक्ष पद के बैलेट पेपर में टेंपरिंग और ओवरराइटिंग की […]

You May Like

Breaking News

advertisement