बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की हुई मरम्मत, आवागमन बहाल

जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/ हाल ही में हुई लगातार बारिश से जिले की कई मुख्य सड़कों को क्षति पहुँची थी, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी।
      प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर गड्ढों को भरवाया गया और आवागमन को सुचारु बनाया गया। प्रमुख मार्गों में जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग, कोडेनार-लोहंडीगुड़ा मार्ग सहित अन्य रास्तों की मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया है। इसी क्रम में लोहंडीगुड़ा से मांदर-आंजर मार्ग को भी सुधार कर लोगों के लिए सुगम बना दिया गया है। सबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त अन्य मार्गों को भी प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और आम नागरिकों को यातायात में किसी भी तरह की समस्या न हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण

Fri Aug 29 , 2025
जगदलपुर 29 अगस्त 2025/ लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement