1500वां ईद मिलादुन्नबी: फरमान हसन खान फरमान मियाँ ने अपील की शरीयत के दायरे में निकाले जुलूस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इस्लामी इतिहास का अहम महीना 1500वां ईद मिलादुन्नबी इस बार बड़ी शानो-शौकत और रिवायती अंदाज़ में मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के पुराने और नए इलाकों में खूबसूरत सजावट की गई है अंजुमनों के साथ-साथ जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के पदाधिकारी भी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभायेंगे जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान फरमान मियाँ ने देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे लिए रहमतों और बरकतों से भरा हुआ है।उन्होंने जुलूस में आने वाली सभी अंजुमनों से अपील कि वह किसी तरह के हथियार लेकर नहीं आए किसी भी तरह के शोर शराबे के साथ अंजुमन जुलूस में शामिल ना करे और अपने निर्धारित रास्ते पर जुलूस को ले जाएं।पैगंबर ए इस्लाम की मोहब्बत में सभी लोग सादगी के साथ दुरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हो सभी लोग भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम आम करें। तथा उन्होंने बताया मथुरापुर जमियातुर रज़ा में अटा,बीबियापुर,तिलियापुर,खनागौटिया,बहेड़ी,मीरगंज,बंदिया, मथुरापुर,परधोली आदि गाँव के करीब 50 से ज़्यादा अंजुमनों को सम्मानित किया जाएगा इस ऐतिहासिक 1500वें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पुराने शहर और नए शहर दोनों जगह जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के पदाधिकारी भी सक्रिय रहेंगे।ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।शहर की गलियां और चौक रोशनी से जगमग करेंगे। जगह-जगह महफ़िलें, नातिया कार्यक्रम और सजावट की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन परंपरागत अंदाज़ में होगा शहर की मस्जिदों और मदरसों में खास सजावट के साथ कुरआन ख्वानी और दुआ का आयोजन होगा। शहर पूरे उत्साह के साथ “या रसूल अल्लाह” के नारों और नात-ओ-कसीदों से माहौल रोशन होगा।ईद मिलादुन्नबी सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि एकता और इंसानियत का पैगाम देने का दिन है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आपसी सौहार्द और मोहब्बत को बढ़ावा दें।1500वां ईद मिलादुन्नबी इतिहास में यादगार साबित होगा, क्यों की आयोजन न केवल आस्था बल्कि अनुशासन और भाईचारे की मिसाल पेश करेगा।प्रशासन की ओर से सुरक्षा और प्रबंधन की पूरी तैयारी की जा रही है। यातायात व्यवस्था से लेकर जुलूस के रूट तक का नक्शा तय किया जा रहा है। जगह जगह सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि जुलूस मे शामिल लोगो किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवि ऋषि कुमार च्यवन हिंदी भवन दिल्ली मे सम्मानित

Wed Sep 3 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन कवयित्री मीनाक्षी भसीन की पुस्तक हृदय कुसुम के विमोचन ,परिचर्चा एवं काव्य संध्या में हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा के निमंत्रण पर उपस्थित हुए।उल्लेखनीय है कि उक्त भव्य कार्यक्रम अद्विक प्रकाशन एवं ट्रू मीडिया […]

You May Like

advertisement