आज़मगढ़ : दुर्घटना में इलाज का पैसा न मिलने से ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने देवगांव-जूली मार्ग को लगभग 45 मिनट तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कोतवाली में उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही हादसे में घायल दो लोगों के इलाज के लिए स्कॉर्पियो चालक द्वारा कोई आर्थिक मदद दी गई।
हादसा तब हुआ जब गोसाईगंज बाजार निवासी गुफरान अहमद स्कॉर्पियो चलाना सीख रहे थे। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पानी की मैजिक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दीवेश राय और छग्गन घायल हो गए। इसके बाद स्कॉर्पियो ममता राय की चक्की की दुकान में जा घुसी। गुफरान और उसका दामाद मौके से फरार हो गए। घायलों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में शुरू हुआ, लेकिन पैसे की कमी के कारण अधूरा रह गया, जिसके बाद गरीब परिवार को घर लौटना पड़ा।हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और बाजारवासियों ने घायलों के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा किया। ग्रामीणों ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज न होने और इलाज के लिए आर्थिक सहायता न मिलने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया और कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से जाम समाप्त करने की अपील की और आश्वासन दिया कि शाम तक घायलों के इलाज के लिए धनराशि की व्यवस्था कर ली जाएगी। काफी समझाने के बाद ग्रामीण और बाजारवासी जाम समाप्त करने पर सहमत हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) में गणपति जी की मूर्ति स्थापना और रोजाना चल रहे सत्संग उपरांत श्री गणपति जी का धूमधाम से किया गया विसर्जन-पंडित अरुण पांडे

Fri Sep 5 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 04 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम)फिरोजपुर शहर में 27 अगस्त को श्री गणेश जी की स्थापना बड़े हर्षोउल्लास से की गई थी। पंडित अरुण पांडे ने बताया कि रोजाना पूजा आरती और सत्संग के उपरांत बड़ी धूमधाम से ढोल नगाड़ों सहित […]

You May Like

advertisement