आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, परिवहन विभाग ने किया अलर्ट

फर्जी ई-चालान लिंक से बचने आमजन से अपील

ई-चालान से संबंधित जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का करें उपयोग

बलरामपुर, 05 सितम्बर 2025/ परिवहन विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में डराने वाले संदेश/मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते हैं। परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक जैसे (डॉट एपीके फाइल) पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ई चालान डॉट परिवहन डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर जाकर ई-चालान के पेज पर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है तो पंजीकृत मोबाइल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं।
परिवहन विभाग ने अपील किया है कि यदि आपको किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने-देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पदों पूर्ति

Fri Sep 5 , 2025
वॉक ईन इंटरव्यू अब 16 सितंबर को बलरामपुर, 05 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्च. मा. विद्यालय बलरामपुर, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर, रामचन्द्रपुर, डौरा-कोचली एवं चलगली में रिक्त (अंग्रेजी माध्यम) के विभिन्न पदों पर ‘‘वॉक इन […]

You May Like

advertisement