Uncategorized

अमेठी में स्थित देवी पाटन मंदिर में माई का किया दर्शन


रिपोर्टर विपिन राजपूत

किसान और गौ सम्मान यात्रा के द्वितीय दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने किसानों का आभार व्यक्त किया लखनऊ से कोलकाता अमेठी पर

भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद के द्वारा किसान और गौ सम्मान यात्रा के द्वितीय दिवस में अमेठी में स्थित देवी पाटन मंदिर में माई का दर्शन किया और तिलोई में स्थित अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें मौके पर लगभग 10 मृत्य पाई गई जिसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने सम्बंधित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। इस यात्रा के दौरान किसान चौपाल भी लगाया गया इस चौपाल में किसानों की समस्याओं का निवारण कर महिला और पुरुष किसानों का सम्मान देवेंद्र तिवारी,रश्मि पासी, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ पासी द्वारा किया गया। इस यात्रा के अन्तिम दिवस पर देवेंद्र तिवारी ने सभी किसान भाइयों को आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों के साथ मैं हमेशा दिन और रात साथ हूं और जो भी खाद से संबंधित, फसल से संबंधित समस्या होगी उसका निवारण करवाने में पूर्ण योगदान दूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel