आदेश मेडिकल कॉलेज के पी.जी. डॉक्टर्स ने रोहतक में रचा इतिहास

आदेश मेडिकल कॉलेज के पी.जी. डॉक्टर्स ने रोहतक में रचा इतिहास
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पी.जी. डॉक्टर्स ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पी.जी.आई.एम.ई.आर. रोहतक में आयोजित डिविजनल लेवल एन.एन.एफ. क्विज 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में आदेश मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिधित्व डा. रेणु शेली (द्वितीय वर्ष रेजिडेंट) और डा. निखिल नंदा (प्रथम वर्ष रेजिडेंट) ने किया। दोनों ने अपनी गहन चिकित्सा ज्ञान और नैदानिक कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रतिष्ठित शैक्षणिक प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की। यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल करने वाले इन दोनों डॉक्टर्स को आदेश में प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा द्वारा सम्मानित किया गया। आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा.एच.एस. गिल ने कहा कि संस्थान के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है। फैकल्टी सदस्यों और सहकर्मियों ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शैक्षणिक एवं नैदानिक उत्कृष्टता में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
उपलब्धि हासिल करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित करते प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा।




