आजमगढ़ जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्म हत्या

आजमगढ़। प्रतापगढ़ निवासी आजमगढ़ में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला है। उनकी पत्नी सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। दोनों के बीच फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह आजमगढ़ जिले में तैनात थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल स का है। पत्नी फिलहाल सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। गत शनिवार को आशीष सिंह आजमगढ़ से प्रतापगढ़ आए थे।

बृहस्पतिवार को ही आजमगढ़ जाने की तैयारी थी। ग्राम प्रधान शिवाजीत सिंह ने बताया कि गांव के राम बहादुर सिंह के पुत्र आशीष सिंह जनपद आजमगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनको तीन वर्ष का एक बेटा है। शनिवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसी समय पत्नी क्षमता का फोन आया और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आशीष घर में चले गए और फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृत्व को संबल देती प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

Thu Sep 11 , 2025
महासमुंद 11 सितम्बर 2025/ मां बनना हर स्त्री के जीवन का सबसे बड़ा सुख है। परंतु इस सुख के साथ कई जिम्मेदारियाँ और चुनौतियाँ भी आती हैं। गर्भावस्था के दौरान शारीरिक कमजोरी, कामकाज का बोझ और आर्थिक अभाव अक्सर माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। इन्हीं कठिनाइयों को ध्यान […]

You May Like

Breaking News

advertisement