राष्ट्र व समाज के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश देने वाला रहा संत बाबा मान सिंह का जीवन : नवीन जिंदल

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 12 सितंंबर : गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार जुरासी में संत बाबा ईशर सिंह की 50वीं बरसी पर तीन दिवसीय सालाना धार्मिक समागम आज से शुरू हुआ। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल ने हिस्सा लेकर माथा टेका। उन्होंने कहा कि संत बाबा मान सिंह के जीवन से उन्हें बेहद प्रेरणा मिली। संत बाबा मान सिंह जो राह दिखा कर गए। वे उसका अनुसरण करके यहां के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि जब भी देश में कोई प्राकृतिक आपदा आई। संत बाबा मान सिंह ने हमेशा कार सेवा के जरिए लंगर लगाकर पीडि़तों की मदद की। क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए अकेडमी की स्थापना, लड़कियों के लिए नर्सिंग कॉलेज, चैरिटेबल अस्पताल स्कूल आदि उनकी इस क्षेत्र को देन हैं। उन्होंने कहा कि बाबा मान सिंह देश और समाज के प्रति प्रोग्रेसिव सोच के संत थे। बाबा मणि सिंह ने कहा कि ब्रहमलीन संत बाबा मान सिंह का जिंदल परिवार से बेहद लगाव रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, जगत सिंह चंडीगढ़ फॉर्म, गुरिंदरजीत सिंह नत,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शर्मा, मन की बात प्रमुख हन्नु चक्रपाणि, बाबा मणि सिंह, राव वीरेंद्र सरपंच, विकास गर्ग, दीपक अत्री, सुशील बंसल, साधु सैनी, सिकंदर बाखली आदि मौजूद रहे।