फोटो फ्रेम में दिखा सेवा और समर्पण का संदेश प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से लेकर विकास की गाथा तक, प्रदर्शनी में सजा पूरा सफर कलेक्टर, जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने किया अवलोकन, दी सराहना

कोरिया, 17 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के साथ आदि सेवा पर्व एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला पंचायत ऑडिटोरियम परिसर में भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जनपद पंचायतों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ को मिली सौगातों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन सफर को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। ’’एक पेड़ मां के नाम-देश की हर मां को हरित सम्मान’’, ’’शिक्षा का नया अध्याय’’, ’’डिजिटल हुई पहचान-डिजिटल से जीवन आसान’’, ’’वर्षों का अंधेरा छटा-घर-घर में सूरज उगा’’, ’’मेरे देश के जवान-तुझको शत-शत प्रणाम’’, ’’आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब’’, ’’महामारी के दौर में भी न थमा-सुधारों का सिलसिला’’, ’’भारत का संकल्प-रक्षा बलों का कायाकल्प’’, ’’बचपन की पाठशाला’’, ’’देशभक्ति की शक्ति’’, ’’हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत’’, ’’कर्म के प्रति समर्पण’’ तथा ’’जनभागीदारी- जन-जन की हिस्सेदारी’’ जैसे विषयों पर केंद्रित चित्र लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में ’’कलम, कविता, कला और करूणा’’ पर आधारित तस्वीर भी लगाए गए हैं, जहां दर्शक प्रेरणादायी संदेशों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बाल्यावस्था से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा को भी फोटोग्राफ्स के जरिए जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो युवाओं और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल सेवा और समर्पण की भावना को उजागर करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित भी करेगा। जिला पंचायत परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी को आम लोग भी बड़ी संख्या में देख रहे हैं और प्रदर्शित सामग्री की सराहना कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेलो इंडिया सेंटर में स्वच्छता अभियान आयोजित

Wed Sep 17 , 2025
कोण्डागांव, 17 सिम्बर 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कोंडागांव द्वारा संचालित ष्खेलो इंडिया सेंटरष् में बुधवार 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान तीरंदाजी, जुडो, टेबल टेनिस, कराते और बैडमिंटन के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघों ने मिलकर सफाई कार्य किया।अभियान के तहत खिलाड़ियों […]

You May Like

advertisement