Uncategorized

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा, प्रदेश में पहली बार किसानों के हित को देखते हुए समय से पहले शुरू करवाया खरीद कार्य।
मुख्यमंत्री के सामने खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसान अमित कुमार व चरण सिंह की खरीदी लगभग 100 क्विंटल पीआर धान।

लाडवा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 22 सितंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए फसल खरीद कार्य को 1 अक्टूबर की बजाए 22 सितंबर से शुरू करने का काम किया है। इस धान के सीजन में किसानों की धान की फसल के खरीद का कार्य का शुभारंभ लाडवा अनाज मंडी से किया गया है। इस सरकार की तरफ से किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा अनाज मंडी में धान के खरीद कार्य का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाजमंडी में धान की खरीद कार्य को शुरू करवाया और किसानों तथा व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के अनुरोध पर पहली बार धान खरीद कार्य को निर्धारित समय से पहले शुरू करवाया गया है। इतना ही नहीं किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गत दिवस हिसार कृषि मेले में किसानों ने बीज पर सब्सिडी देने की मांग रखी थी। इस मांग को चंडीगढ़ जाते ही पूरा किया गया और बीज पर सब्सिडी देने की अधिसूचना को जारी करवाया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसान अमित कुमार व चरण सिंह की लगभग 100 क्विंटल पीआर धान खरीद की गई। मुख्यमंत्री ने किसानों और अधिकारियों को बधाई दी। पिछले वर्ष पीआर धान की कुल आवक 12,00,000 क्विंटल हुई थी। हालांकि इस सीजन में अनाज मंडी में पीआर धान की कुल 5000 क्विंटल की आवक हो चुकी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में धान की फसल का खरीद कार्य आज से शुरू हो गया है, ताकि किसानों को उनकी फसल बेचने में आसानी हो और उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके। सरकार किसानों को फसल बेचने के निर्धारित समय अवधि के अंदर उनके खाते में पैसे देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 1200 रुपए की मदद दे रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनाज मंडी में मंडी के प्रधान राजीव वालिया व किसानों को खरीद कार्य शुरू होने पर बधाई देते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से जीएसटी की दरों में जो सुधार किया है उससे आम व्यक्ति को राहत मिलेगी और व्यापारियों को भी फायदा होगा। इस योजना को प्रदेश के हर घर हर व्यापारी तक पहुंचाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने लाडवा अनाज मंडी में पल्लेदारों से भी बातचीत की और उनकी बात को सुना। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट चोरी नहीं हुए अपितु कांग्रेस का सफाया हो गया है। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूर पंजाब के मुख्यमंत्री भी इंडी गठबंधन के व्यक्ति है,कोरोना काल के दौरान भी पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे और सब लोग घरों में थे और प्रवासी मजदूर सडक़ों पर आ गए थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अश्विन नवरात्रे के प्रथम दिन आज देवी बाला सुंदरी मंदिर में माथा टेक पूजा अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, उपमंडल अधिकारी पंकज सेठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, भाजपा नेता डा. गणेश दत्त, सोहन लाल रामगढ़, क्षेत्रीय प्रशासक हराकृवि बोर्ड करनाल सुशील सैनी, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी हराकृवि बोर्ड कुरुक्षेत्र राजीव चौधरी, मुख्य अभियंता हराकृवि बोर्ड राजेश कंकड़, कार्यकारी अभियंता हराकृवि बोर्ड कुरुक्षेत्र सतीश सैनी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी कुरुक्षेत्र राजेश आर्य, पूर्व प्रधान सुशील राणा, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति अधिकारी लाडवा अंकुर जांगड़ा, मार्किट कमेटी सचिव संत कुमार, संजीव सैनी छपरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel