वल्र्ड हार्ट डे पर श्री मंहत इंद्रेश में ‘कीप द बीट लव योर हार्ट’ थीम पर रंगारंग कार्यक्रम

उत्तराखंड देहरादून
वल्र्ड हार्ट डे पर श्री मंहत इंद्रेश में ‘कीप द बीट लव योर हार्ट’ थीम पर रंगारंग कार्यक्रम,
सागर मलिक

देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर आज श्री महंत इन्दिरेश के सभागार में रंगारंग ‘कीप द बीट, लव योर हार्ट‘ थीम पर रंगारंग व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के हृदय रोग विभागध्यक्ष प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा स्वागत अभिभाषण से किया गया। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व हृदय दिवस व उसके महत्व के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वभर में 29 सितंबर विश्व हृदय दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसके उपरांत सरस्वती वंदना की गई।

श्री गुरु राम राय इस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइसेज के निदेशक डाॅ. मनोज गुप्ता, प्राचार्य डाॅ. अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कैथलैब स्टाफ भूपेन्द्र लिंबू गिटारिस्ट के द्वारा गिटार की धुन पर सुरमयी गीत गा कर सभी प्रतिभागियो को मंत्रमुक्त किया। सीसीयू एवं डे केयर स्टाफ सध्या व टीम ने गढवाली गीतो की धुन पर समूह नृत्य पेश किया गया।

इसके उपरांत रिवाइव हार्ट फाउण्डेशन द्वारा डिजाइन की गई क्लीनिकल कोशियन्स इन कार्डियोलाॅजी विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियो का हृदय रोगो के संबध में ज्ञानवर्धन किया गया। मानव पुतला (मैनीक्वन) के माध्यम से हृदय रोग विशेषज्ञो ने मरीज को सीपीआर देकर आपातकाल में जीवन बचाना सिखाया गया। कार्डिक एचडीयू स्टाफ द्वारा समूह नृत्य कर समा बाधा गया। आर्टिस्टीक योगा को व्यवहारिक रूप से 13 वर्षीय बालिका अनुष्का जोशी द्वारा किया व समझाया गया। डाॅ. अनामिका द्वारा योग व ध्यान के विषय में ज्ञानवर्धन किया गया। प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा कार्यक्रम मे अंत मे धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे अस्पताल के हृदय रोग विभाग के डाक्टर व स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल व कार्डियोलाॅजी विभाग के वरिष्ठ समन्वयक तनमय भटनागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. पुनीत ओहरी, डाॅ.ललित कुमार र्वाष्नेय, डाॅ. रिचा शर्मा, डाॅ. आलोक कुमार, डाॅ. निधी जैन, डाॅ. आर के वर्मा, डाॅ. नारायण जीत, डाॅ. संजय साधु, डाॅ. भावना प्रभाकर भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जवाबी कीर्तन में सभी ने लगया जैकारा

Tue Sep 30 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत महाराजगंज रायबरेली मे नगर पंचायत अध्यक्ष सरल साहू जी व प्रभात साहू जी द्वारा विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन माता धनवंती देवी प्रांगण मे हजारों की संख्या मे उपस्थित लोगो के साथ सम्पन्न हुआ!माँ दुर्गा जी की कृपा सदैव सब पर बनी रहे !

You May Like

Breaking News

advertisement