महर्षि बाल्मीकि जी ने सिखाया कि कर्म और आचरण से ही व्यक्ति की पहचान बनती- शिव चरन कश्यप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस बरेली में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। तथा इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने यह सिखाया कि कर्म और आचरण से ही व्यक्ति की पहचान बनती है, जन्म से नहीं वर्तमान समय में जब समाज को जाति और धर्म के नाम पर बाँटने की कोशिशें हो रही हैं, तब वाल्मीकि जी के समरसता, भाईचारे और समानता के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं।
समाजवादी पार्टी वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलकर हर कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को यह सिखाया कि बदलाव की शुरुआत व्यक्ति स्वयं से करता है।
उन्होंने अपनी लेखनी से यह दिखाया कि शिक्षा, सत्य और कर्म ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।आज जब नफरत और विभाजन की राजनीति बढ़ रही है, तब वाल्मीकि जी के विचार समाज को जोड़ने की ताकत देते हैं।
समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता वाल्मीकि जी के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी सुरेंद्र सोनकर ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी ने मानवता को समानता, आत्मसम्मान और न्याय का संदेश दिया।
आज जब संविधान की भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, तब वाल्मीकि जी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार हमें मार्गदर्शन देते हैं।
अंबेडकर वाहिनी वाल्मीकि जी के सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि
महर्षि वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग सत्य, समानता और न्याय पर चलकर समाजवादी विचारधारा को गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुँचाया जाएगा। तथा इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव,अमित राज यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव,नाजिम कुरैशी,युवजनसभा के जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज,संजीव कश्यप,राम नाथ प्रधान, हरविंदर सिंह प्रधान,चेतराम गंगवार, हैप्पी यादव,आरिफ कुरैशी,हरिओम प्रजापति,जितेंद्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति,रमीज हाशमी, युधिष्ठिर सिंह,बाबा मियां,डॉ चांद ,ओमपाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हथियारों के बल पर शादी शुदा महिला का अपहरण, मां ने थाने में दी तहरीर

Wed Oct 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, इलाके के एक गांव से हत्यारों के बल पर दूसरे समुदाय के लोग शादी शुदा युवती को जबरजस्ती ले गए।विरोध कर रहे परिजनों के साथ मारपीट भी की।युवती की दादी की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही पुलिस ने युवती को बरामद […]

You May Like

advertisement