प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी बने कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् (पंजी.) दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् (पंजी.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक परिषद् के रोहिणी (दिल्ली) स्थित प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई।जिसमें कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् (पंजी.), दिल्ली के संस्थापक गोविन्द गुप्ता एवं मुकेश पटेल के द्वारा प्रख्यात साहित्यकार एवं आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही उनसे लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की विश्वव्यापी लीलाओं व गाथाओं के संकलन एवं विश्वभर में प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग व मार्ग दर्शन प्रदान करने की कामना की गई है।
ज्ञात हो कि प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् , समाजसेवी एवं पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट पिछले 50 वर्षों से हिन्दी साहित्य एवं ब्रज संस्कृति के संरक्षण व उन्नयन के लिए लेखन कर रहे हैं।इसके अलावा हाल ही में उनको गोमती नगर (लखनऊ) स्थित सीएमएस ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा के द्वारा “यूपी रत्न” सम्मान प्रदान किया गया है।उनको समूचे देश की विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा अभी तक 200 से भी अधिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा संस्थापित मासिक पत्रिका ” श्रीकृष्ण कृपा संजीवनी” के संपादक हैं।
पूर्व में वे वृंदावन शोध संस्थान में ब्रज संस्कृति विश्व कोश परियोजना में सह संपादक के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उनके द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में कार्य किया जा चुका है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जापान के प्रोजेक्टों को प्रदेश में लाकर हरियाणा के विकास में नई व्यवस्थाएं खड़ी कर रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : कृष्ण कुमार बेदी

Wed Oct 8 , 2025
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के कॉन्फ्रेंस हॉल का किया उद्घाटन।बिहार में एनडीए की सरकार नेतृत्व कर रही है और आगे भी करती रहेगी। कुरुक्षेत्र,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 7 अक्टूबर : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement