68वीं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ कांफ्रेंस में हरियाणा विधान सभा का प्रतिनिधित्व

ब्रिजटाउन (बारबाडोस)/ चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 8 अक्टूबर : बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कांफ्रेंस का भव्य उद्घाटन मंगलवार देर शाम हुआ। उद्घाटन सत्र में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मॉटली तथा हाउस ऑफ असेंबली के स्पीकर आर्थर ई. होल्डर ने सभी प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि भारत का प्रतिनिधिमंडल लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में सम्मेलन में भाग ले रहा है, जिसमें हरियाणा के शिष्टमंडल का नेतृत्व विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण कर रहे हैं।
इस दौरान बारबाडोस का राष्ट्रीय गान, प्रार्थना और ‘सेलिब्रेशन ऑफ रिदम्स’ के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में इस शिष्टमंडल में विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक योगेंद्र राणा, विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद तथा दो वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल देशों के लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती की दिशा में बड़ा प्रयास है। इस सम्मेलन में सभी प्रतिभागियों को समुचित मार्गदर्शन मिल रहा है, जिसका सभी संसदीय संस्थानों को लाभ होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एच टी एम विद्या मंदिर में हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह

Thu Oct 9 , 2025
हिसार, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : स्तानीय मिल गेट में स्थित एच टी एम विद्या मंदिर में हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह फिर गवाह बना एच टी एम विद्या मंदिर अपने 70 वर्षों की उपलब्धियों को एक माला में पिरोने का अवसर था। पूर्व छात्र मिलन समारोह का, 1985, 1987 […]

You May Like

Breaking News

advertisement