सीपीए कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधान सभा कमेटियों की ‘ऑन- द-स्पॉट विजिट्स’ की चर्चा

सीपीए कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधान सभा कमेटियों की ‘ऑन- द-स्पॉट विजिट्स’ की चर्चा

ब्रिजटाउन (बारबाडोस)/चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 9 अक्तूबर : बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में चल रही राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की 68वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को कई सत्रों में भाग लिया और हरियाणा विधान सभा के कार्यप्रणाली से जुड़े नवाचारों को साझा किया।
हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीसी वर्कशॉप ए में ‘लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संस्थागत सुदृढ़ता’ विषय पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा विधान सभा की समितियों द्वारा किए जाने वाले ‘ऑन-द-स्पॉट विजिट्स’ का उल्लेख किया और बताया कि इन स्थल निरीक्षणों से नीतियों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। उनके इस उल्लेख को सम्मेलन के समापन सत्र में चेयरमैन द्वारा विशेष रूप से भारत में प्रचलित इस प्रणाली को संदर्भित किया गया।
विस अध्यक्ष कल्याण ने सीपीए स्मॉल ब्रांचेज कॉन्फ्रेंस सेशन 3 में ‘कार्य-जीवन संतुलन, व्यावसायिक विकास और सांसदों के मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर विचार विमर्श में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सीडब्ल्यूपी कॉन्फ्रेंस सेशन सी में हिस्सा लिया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को असमानता में जकड़े रखने वाले भेदभावपूर्ण कानूनों को खत्म करने पर चर्चा हुई। इसमें भारत का पक्ष सांसद डॉ. डी. पुरंदेश्वरी ने रखा।
कल्याण ने एमिलिया लाइफाका मेमोरियल लेक्चर में भी भाग लिया, जिसे बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मॉटली ने संबोधित किया। इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में हुई भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में भी उन्होंने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक दिन की जिलाधिकारी श्वेता तिवारी दर्जनों फरियादियों के जन समस्याओं कों सुनकर संबंधित अधिकारियों कों किया निर्देशित

Fri Oct 10 , 2025
संतकबीरनगर। बेटियां कही कमजोर नहीं हर क्षेत्र में सशक्त हैं यह आभास कराने के लिए जनपद के जिलाधिकारी आलोक कुमार नें पी एम श्री राजकीय कन्या इंटर कालेज की 12 वीं छात्रा श्वेता तिवारी जी कों एक दिन के अपने पद की कुर्सी पर असीन कराया। एक दिन की जिलाधिकारी […]

You May Like

advertisement