गुप्ता बनीं एक दिन की महिला थानाध्यक्ष, दिए निर्देश

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

गुप्ता बनीं एक दिन की महिला थानाध्यक्ष, दिए निर्देश

रायबरेली 13 अक्टूबर 2025
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा एंजेल गुप्ता एक दिन की महिला थानाध्यक्ष बनाईं गईं।
एंजेल गुप्ता को एक दिन का थाना अध्यक्ष का चार्ज मिलते ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाया। सबसे पहले उन्होंने थाने का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें थाने की व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद एंजेल ने फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। विशेष रूप से एक घरेलू विवाद के मामले में उन्होंने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए पक्षकारों के बीच मध्यस्थता की और मामले का सौहार्दपूर्ण निपटारा कराया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फरियादियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर्स और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एंजेल गुप्ता ने महिलाओं को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों से हमें न केवल जागरूकता मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
इसी क्रम में उन्होंने थाने से प्रस्थान कर पैदल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च रायबरेली शहर के प्रमुख डिग्री कॉलेज चौराहे तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और नारी शक्ति को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया। मार्च के दौरान एंजेल ने स्लोगन और नारों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, हिंसा के खिलाफ संघर्ष और स्वावलंबन पर जोर दिया, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का संचार हुआ।
पूरे कार्यक्रम में महिला थाना अध्यक्ष किरन भास्कर और महिला थाना प्रभारी की पूरी टीम उनके साथ मौजूद रहीं। टीम ने एंजेल के प्रयासों का भरपूर सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार्ज प्राप्त करने के बाद एंजेल गुप्ता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैं एक महिला होने के नाते महिला थाने का चार्ज संभाल रही हूं। इससे मुझे दोगुना गर्व का अनुभव हो रहा है। मेरा एक दिन का पूरा प्रयास यही रहेगा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और वे निर्भय बनें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लगातार छठे दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

Tue Oct 14 , 2025
आत्मा वह आंतरिक ऊर्जा है जो जीवन को बनाए रखती है: सचिन नारंग फिरोजपुर 13 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार छठे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसका माध्यम श्री राम पाल जोशी बने। श्री राम पाल जोशी ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement