पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर महिला रिक्रूट आरक्षियों के बीच एक उत्साहपूर्ण क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस रविवार, दिनांक 02 नवंबर 2025 को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर महिला रिक्रूट आरक्षियों के बीच एक उत्साहपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास और अहिल्याबाई छात्रावास की टीमों ने भाग लिया। दोनों टीमों के बीच 10-10 ओवर का रोचक मुकाबला खेला गया।मैच पूर्ण खेल भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैच के समापन पर अहिल्याबाई छात्रावास की टीम ने 5 विकेट से रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की टीम को पराजित किया। इसी दौरान घुड़सवार पुलिस द्वारा परेड ग्राउंड पर घुड़सवार रेस का अभ्यास भी किया गया, जिसे महिला रिक्रूट आरक्षियों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ देखा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली विभाग के गोदाम से लाखों रुपये की केबल चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Mon Nov 3 , 2025
बिजली विभाग के गोदाम से लाखों रुपये की केबल चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित बिजली विभाग के गोदाम से लाखों रुपये मूल्य की बिजली केबल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। यह चोरी गत दिवस […]

You May Like

Breaking News

advertisement