
बलरामपुर, 11 नवम्बर 2025/ संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा। जनदर्शन में आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।


