ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा, सम्पूर्ण भारत द्वारा पंडित संजय कुमार शर्मा को दिया महानगर महामंत्री पद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा (सम्पूर्ण भारत) द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान को देखते हुए पंडित संजय कुमार शर्मा पुत्र पंडित रामफल शर्मा निवासी 168, जसोली बरेली को ब्राह्मण महासभा बरेली महानगर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडित संजय कुमार शर्मा लंबे समय से समाजसेवा और ब्राह्मण एकता के कार्यों में सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियाँ और भी सशक्त एवं संगठित होंगी। महासभा ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं दीपक शर्मा ने भी पंडित संजय कुमार शर्मा को महानगर महामंत्री पद मिलने पर बहुत बहुत बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्मा और परमात्मा का मिलन है महारास की लीला- आचार्य रमाकांत दीक्षित

Fri Nov 14 , 2025
आत्मा और परमात्मा का मिलन है महारास की लीला- आचार्य रमाकांत दीक्षित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन आचार्य रमाकांत दीक्षित महाराज ने महारास लीला एवं कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई उन्होंने कहा रासलीला में भगवान शंकर जी गोपी बनकर इस महारास में […]

You May Like

Breaking News

advertisement