तेजीबाजार पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, 3वाहन किया गया सीज, 20वाहनों का हुआ चालान

तेजीबाजार पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, 3वाहन किया गया सीज, 20वाहनों का हुआ चालान–
विजय दुबे, पत्रकार
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा सुभाष चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी इंचार्ज तेजीबाजार एसआई जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 20वाहनों का चालान किया गया और तीन वाहन सीज किए गए।
अभियान में 12चार पहिया वाहनों का चालान किया गया जबकि तीन चार पहिया वाहनों को सीज किया गया, इसके अतिरिक्त पांच दो पहिया वाहनों का भी चालान किया गया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी एसआई जय प्रकाश सिंह ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया था, जिसमें संदिग्ध वाहनों के कागजात, हेलमेट, नंबर प्लेट इत्यादि की जांच की गई।
इस दौरान अन्य सभी पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद रहें।।




