अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान : पुलिस अधीक्षक

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आगाज होते ही कुरुक्षेत्र पुलिस ने सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को खुद पुलिस अधीक्षक द्वारा चैक किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में हर वर्ष मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान लाखों पर्यटकों के आने की संभावना हैं। दिनांक 25 नवम्बर को प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस गीता महोत्सव में शिरकत करेंगी। वीवीआईपी और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। जिला की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी इस सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को डयूटी पर तैनात कर दिय़ा गया है। महोत्सव के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए, अपराध अन्वेषण शाखा, जिला पुलिस व कमांडो दस्ते द्वारा ब्रह्मसरोवर एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एन्टी सेबोटेज टीम द्बारा ब्रह्मसरोवर एरिया में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिला पुलिस द्वारा शहर के होटलों व धर्मशालाओं को चैक किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिग्गजों ने किया हाइड्रोजन ऊर्जा पर मंथन

Sat Nov 22 , 2025
एसवीएसयू और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला संपन्न। पलवल, प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हाइड्रोजन एनर्जी पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। दो दिन चली इस कार्यशाला में देश […]

You May Like

advertisement