जेडी एजुकेशन के निरीक्षण के दौरान पीएमश्री सेजेस माकड़ी में अनुपस्थित मिले 06 शिक्षकों की

वेतन कटौती

जगदलपुर, 27 नवम्बर 2025/ संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर श्री एचआर सोम ने गत दिवस कोंडागांव जिले में पीएमश्री सेजेस माकड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया और कर्तव्य से अनुपस्थित 06 शिक्षकों का एक दिवस का वेतन कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बगैर पूर्व सूचना के कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी कर सम्बंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने कहा। जेडी एजुकेशन श्री सोम द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय माकड़ी का निरीक्षण कर प्रार्थना में भी सहभागिता की गई। उन्होंने प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से उपस्थित रहने, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के एक-एक कालखण्ड का अध्यापन कार्य किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के बोर्ड परीक्षा 2025 की समय-सारणी से अवगत कराते हुए परीक्षा की नियमित तैयारी, उत्तर कैसे लिखा जाये बोर्ड परीक्षा के दौरान तनावमुक्त कैसे रहा जाए तथा परीक्षा में अधिक से अधिक अंक किस तरह लाया जा सकता है इन बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं से सार्थक संवाद किया। इस निरीक्षण के दौरान पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय माकडी में कुल दर्ज 590 विद्यार्थियों में से 493 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार मिडिल स्कूल स्तर पर कुल दर्ज 53 विद्यार्थियों में से 46 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्राचार्य सहित प्रधान अध्यापक और अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं ठहराव हेतु किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि कर अच्छे परीक्षा परिणाम लाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वहीं माध्यमिक शाला के बच्चों को न्यौता भोज से लाभान्वित करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत सहित स्थानीय प्रमुख व्यक्तियों तथा मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से न्यौता भोज का आयोजन किए जाने कहा गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय में

Thu Nov 27 , 2025
किया मशरूम उत्पादन इकाई का उद्घाटन जगदलपुर, 27 नवम्बर 2025/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कर्नल गिरीश चंदेल ने निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एसएस टुटेजा के साथ शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का गत दिवस सघन भ्रमण एवं समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण भ्रमण में कुलपति […]

You May Like

advertisement