युवा कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का किया गया घेराव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली/लखनऊ : युवा कांग्रेस पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में आज लखनऊ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया गया।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में बरेली जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे।चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान पारस शुक्ला और साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पारस शुक्ला ने गिरफ्तारी से पहले कहा कि सरकार चाहे जितना भी अत्याचार कर ले, कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलने देगा।”वहीं बरेली युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि देश का युवा अब भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत को पूरे देश के सामने उजागर करके ही दम लेगा।”कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित तिवारी, दीपक, अकरम, रवि शुक्ला, अमन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, नरेंद्र वर्मा, रितेन्द्र मेहर, इरशाद, हरवीर सिंह, ललित सिंह, मुनीश ठाकुर, लक्की सिंह समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Fri Nov 28 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनभारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,सागर मलिकआज दिनांक 27 नवंबर 2025 को भारत विकास परिषद की मां चूडामनी शाखा भगवानपुर की ओर से भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वितीय चक्र मौखिक प्रश्नोत्तरी(क्विज कंपटीशन) का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए भारत विकास परिषद […]

You May Like

advertisement