कुरुक्षेत्र सेक्टर-3 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का यूथ कांग्रेस ने किया घेराव

वोट चोरी के आरोपों पर प्रदर्शन तेज।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 दिसंबर : वोट चोरी के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सरकारी आवास का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए और उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने सरकार पर चुनाव परिणाम आने से पहले व्यवस्था करने के गंभीर आरोप लगाए।
यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि हरियाणा में बनी सरकार चोरी की सरकार है और जनता का हक छीनकर सत्ता हासिल की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव से पहले की गई व्यवस्था अब साफ नजर आ रही है, जिसे वे लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उदयभानु चिब ने कहा कि जो व्यवस्था चुनाव परिणाम आने से पहले दिखाई गई, वही अब खुलकर सामने है। सरकार जनता के मांडेट की नहीं, साजिश की देन है। हरियाणा की जनता इसलिए निराश है क्योंकि उनका हक छीना गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि पुलिस की हस्तक्षेप के बाद माहौल नियंत्रित हो गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिलहाल प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया, लेकिन कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस पार्टी ने चलाया टैलेंट हंट कार्यक्रम

Tue Dec 9 , 2025
कांग्रेस पार्टी ने प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की खोज के लिए चलाया कार्यक्रम।कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 दिसंबर : जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत प्रेस […]

You May Like

Breaking News

advertisement