Uncategorized

गुरुकुल विद्यालय भवन देवयान में (टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल) के तहत आयोजित हुई ‘आत्मनिर्भर भारत’ हिंदी भाषा निबंध लेखन प्रतियोगिता

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

हिंदी निबंध लेखन ‘प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने व्यक्त किए अपने सुंदर एवं आकर्षक विचार’

कुरुक्षेत्र 30 दिसंबर : आज मंगलवार विगत मास विद्यालय स्तर पर के तहत ‘आत्मनिर्भर भारत’ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक एवं रचनात्मक मौलिक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर निबंधों की रचना की। इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक बिग्रेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की अद्भुत लेखन क्षमता से प्रसन्न होकर कहा कि विद्यालय स्तर पर होने वाली इस तरह की हिंदी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अवश्य भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ मौलिक चिंतन शक्ति का भी विकास होता है। अंत में, उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला स्तरीय संयोजक कपिल शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष कुलदीप मलिक, प्रतियोगिता कोर्डिनेटर नवदीप मान, हिंदी अध्यापक सहदेव, रविन्द्र एवं पवन को बधाई सम्प्रेषित की। साथ ही प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग से हर्षवर्धन ने प्रथम स्थान, दर्श पटेल द्वितीय व रचित राठी तृतीय स्थान एवं कनिष्ठ वर्ग से प्रलव्य ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय और युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel