
फिरोजपुर 01 जनवरी 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
नव वर्ष 2026 के आगमन पर सियाराम वेलफेयर सोसाइटी और रोटरी क्लब के सहयोग से प्रधान जगदीश बजाज और कृपाल सिंह मक्कड़ प्रधान रोटरी क्लब की अध्यक्षता में कड़ाके की ठंड को मध्य नजर रखते हुए गर्म कंबल लोईयां एवं वस्तर अड्डा खाई पर वितरण किए गए। मीठे चावलों और चाय बिस्कुट का लंगर भी लगाया गया।
इस मौके पर सभी उपस्थित सदस्यों को सिरोपा भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। विश्व के कल्याण की कामना की गई।
सोसाइटी के प्रधान जगदीश बजाज ने आए हुए मुख्य अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर जगदीश बजाज प्रधान, कृपाल सिंह मक्कड़ प्रधान रोटरी क्लब, डॉ सुरेंद्र सिंह कपूर, दिनेश कटारिया,(सुभाष) काका शर्मा, बृजभूषण धवन उनकी पौत्री रूहानी धवन, विनोद नरूला, ओमप्रकाश कटारिया, प्रवेश सीडाना,कृष्ण कुमार ने भी गर्म बिस्तर वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।


