ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा में फरीदाबाद जिला संयोजक गोपाल शर्मा मनोनीत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

फरीदाबाद 2 जनवरी :
ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों को संगठित कर अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से कार्यरत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने सैक्टर 64 स्थित रियल एस्टेट एंड ग्रुप एवं एसोसिएशन कार्यालय में बैठक हुई।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के आदेशानुसार व एसोसिएशन प्रदेश प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेश पाल सिंह के निर्देशन में जिले स्तर विस्तार के क्रम की पहल करते हुए फरीदाबाद संयोजक गोपाल शर्मा को मनोनीत किया है।
अगली कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में मनोनीत जिला संयोजक को निर्देशित करते हुए बताया कि आगामी 30 दिन के अंतर्गत जिला कार्यकारिणी गठित करके ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की सूची प्रदेश कार्यालय में जमा कराएं ताकि प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यालय में सूची जमा हो सके।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम ने कहा कि जिले में कार्यकारिणी गठित होते ही जनहित में सीनियर सिटीजन के हित में शिविर लगाएंगे ताकि वह अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक व सरदार गुरमीत सिंह देओल और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव वेद वशिष्ठ व पत्रकार शमीम अहमद.भावना पाठक शामिल थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में एनएसएस शिविर आरम्भ

Sat Jan 3 , 2026
कुरुक्षेत्र (अमित) 2 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर के शुभारम्भ अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनन्द कुमार ने कहा कि एनएसएस का ध्येय समाज सेवा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement