गीत-संगीत संध्या में झूमे श्रोतालुभावने गीतों ने बांध दिया समा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय के सभागार में गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मधु वर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। सबसे अच्छी प्रस्तुति पर शकुन सक्सेना को सम्मानित किया गया। उनको प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना ने दिया।गीत-संगीत संध्या का प्रारंभ अरुणा सिन्हा के सदाबहार गीत नैनों में बदरा छाए बिजली सी चमके हाय ने समां बांध दिया। तथा बेबी शर्मा का गीत अजीब दास्तां ये कहाँ शुरू कहाँ खत्म ने वातावरण भावमय कर दिया ।विजय शर्मा के गीत आपकी नजरों ने समझा बहुत पसंद किया गया। प्रकाश चंद्र ने पुकारता चला हूँ मैं पर श्रोताओं ने खूब खूब तालियां बटोरी। डा.अतुल वर्मा का गीत ओ मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी पर खूब पसंद किया गया। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे बहुत पसंद किया गया। मधु वर्मा ने रुक जा रात ठहर जा रे चंदा सुनाकर खूब तालियां बटोरी।इनके अतिरिक्त शकुन सक्सेना के गीत ने धूम मचा दी उनको सर्वश्रेष्ठ गायक का एवार्ड दिया गया।। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर व कैंट विधानसभाओं में बी एल ओ द्वारा जारी ए. एस. डी. सूचियां प्राप्ति हेतु किया दौरा

Mon Jan 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष दिनेश दददा एड. के नेतृत्व में शहर व कैंट विधानसभाओं के अनेकों पोलिंग स्टेशनों पर बी. एल. ओ. से भेंट की,साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में नियुक्त वूथ लेवल एजेंटों ने (ए एस […]

You May Like

advertisement