Uncategorized

मुंशीगंज शहीद स्मारक पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड व मेडल आदि देकर किया सम्मानित

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

मुंशीगंज शहीद स्मारक पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों

को शील्ड व मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ प्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता के साथ जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता एवं जिला संरक्षक संदीप जैन से सभी टीमों का परिचय कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बालकों की प्रतियोगिता में औघड़नाथ टीम ने डोमापुर टीम को कड़े संघर्ष में पराजित किया। इसी प्रकार बालिकाओं की प्रतियोगिता में स्टेडियम ए की टीम, स्टेडियम बी को हराकर विजेता बनी। मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उपविजेता टीमों को और अधिक मेहनत करने को कहा। विजेता टीम को शील्ड व स्वर्ण पदक एवं उपविजेता टीम को शील्ड व रजत पदक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में स्टेडियम की ओर से मुन्नालाल साहू, कोच लीना सिंह, रेफरी हिमांशु सहित ग्राउंड स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel