हरियाणा के विकास में भूमिका निभाएगा एसवीएसयू

हरियाणा के विकास में भूमिका निभाएगा एसवीएसयू

स्वर्ण जयंती इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिस्कल मैनेजमेंट के साथ हुआ एसवीसीयू का एमओयू।
रिसर्च प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर मिल कर करेंगे काम।
स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सराहना, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान।

पलवल (प्रमोद कौशिक) 9जनवरी : हरियाणा सरकार के स्वर्ण जयंती इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिस्कल मैनेजमेंट के साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। पंचकुला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी एवं संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू की उपस्थिति में कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज भी उपस्थित रहे। इसके एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थान मिल कर कौशल विकास को बढ़ावा देंगे और प्रदेश में स्टार्टअप के इको सिस्टम को भी मज़बूत करेंगे।
इसके अंतर्गत मिलकर रिसर्च करेंगे। नीति निर्माण, सरकारी योजनाओं का प्रभाव मूल्यांकन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल, एकीकरण, क्षमता निर्माण और छात्रों के लिए इंटर्नशिप अवसरों को बढ़ावा देना मुख्य मकसद है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि फील्ड में संयुक्त शोध, कार्यशालाएं, फैकल्टी विकास कार्यक्रम, फैकल्टी/स्टाफ आदान- प्रदान, डेटा साझाकरण, ई-कंटेंट विकास और अन्य पारस्परिक सहमति वाली गतिविधियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस एमओयू के लिए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कौशल विकास और स्टार्टअप के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सराहना की।
कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार जी ने विस्तार से मुख्यमंत्री महोदय के सम्मुख अपनी गतिविधियों एवं योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कैलेंडर का विमोचन भी किया और अपनी शुभकामनाएँ दी। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज एवं वेब एडमिनिस्ट्रेटर प्रवीण आर्य ने कैलेंडर की प्रति मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को भेंट की। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि यह कैलेंडर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर डायरी एवं टेबल कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में एमओयू का आदान- प्रदान करते कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार। कैलेंडर रिलीज करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय और एसजीटी यूनिवर्सिटी के बीच समझौता

Sat Jan 10 , 2026
शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, कुलपति बोले-विकसित भारत की संकल्पना में महत्वपूर्ण पहल। कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी)9 जनवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र और एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता आयुष […]

You May Like

Breaking News

advertisement