Uncategorized

संजय नगर स्थित चेतन विद्या मंदिर में भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : संजय नगर स्थित चेतन विद्या मंदिर में भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ,कलश यात्रा के बाद सात दिनों का भव्य कथा का आयोजन आरम्भ हुआ है जिसमें श्रीधाम वृंदावन,मथुरा से कथा वाचक श्री मुकेश कृष्ण शास्त्री जी कथा का सुंदर गुणगान कर रहे हैं,भजन के साथ कथा का भी सैकड़ों श्रद्धालु आनन्द ले रहे हैं,कथा का प्रतिदिन समय दुपहर 12 बजे से 4 बजे तक रहता है।
कथा वाचक श्री मुकेश कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि जो लोग कथा,भजन कभी नहीं करते और न उसमें श्रद्धा रखते हैं तब जब मृत्यु निकट होती है तब ये भगवान,हे भोलेनाथ क्यों पुकारते हैं,,इसका मतलब यह है कि कथा का श्रवण हर व्यक्ति को करना चाहिए जो कथा सुनते है,भजन करते हैं उनको मृत्यु का भय नहीं सताता है।
भागवत कथा का सात दिनों का आयोजन चेतन विद्या मंदिर स्कूल,तीन मूर्ति रोड,संजय नगर के प्रबंधक मनोज मिश्रा करा रहे हैं, व्यवस्था में चेतन मिश्रा,दीपक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel