भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर, आजमगढ़ में जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ समेत कई कांग्रेस नेता दूसरे दिन भी नजरबंद

भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर, आजमगढ़ में जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ समेत कई कांग्रेस नेता दूसरे दिन भी नजरबंद

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करते हुए कांग्रेस नेताओं के दमन का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन भी उनके आवासों पर हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर रखा है। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

नजरबंद किए गए नेताओं में कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के साथ वरिष्ठ नेता रियाजुल हसन, नजम शमीम, दिनेश यादव, बेलाल अहमद बेग, पूर्णमासी प्रजापति और रविकांत त्रिपाठी शामिल हैं। इन नेताओं के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे वे जनता के मुद्दों को लेकर बाहर न निकल सकें।

जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा –

“यह कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है और हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। सरकार पुलिस को हथियार बनाकर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन वे भूल रहे हैं कि हम जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित हैं। हमें घर में कैद करना लोकतंत्र की हत्या है। यह पूरी कार्रवाई सरकार की घबराहट और विफलता का प्रतीक है। जब सरकार के पास जनता की समस्याओं का कोई जवाब नहीं होता, तब वह पुलिस की ढाल लेकर विपक्ष पर हमला करती है।यह जुल्म ज्यादा दिन नहीं चलेगा, हम इस दमनकारी शासन के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेंगे।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परहित धरम और परोपकार भारतीय संस्कृति की मूल पहचान-प्रो0 संजीव कुमार

Tue Jan 13 , 2026
माँ मैत्रायणी योगिनी निर्वाण दिवस पर भँवरनाथ मन्दिर परिसर में, अघोरपीठ क्रीं कुण्ड वाराणसी और आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के बैनर तले निःशुल्क नेत्र परीक्षण और कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न आज़मगढ़।संवाददाता न्यूज़। अघोराचार्य बाबा कीनाराम शोध एवं सेवा संस्थान,क्रीं कुण्ड,शिवाला वाराणसी की सदर शाखा आज़मगढ़ द्वारा आर जे शंकरा […]

You May Like

advertisement