प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते आकाशीय बिजली गिरने एवं तालाब में डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कांकेर तहसील के ग्राम पुसवाड़ा निवासी 41 वर्षीय श्रीमती सकन बाई नेताम की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित ममता और दीपक के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम किरगोली निवासी 03 वर्षीय कु. नित्या उसेंडी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता टेश्वर और श्रीमती रेवती के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।  

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महतारी वंदन योजना बनी परिवार के लिए आर्थिक संबल

Fri Jan 16 , 2026
कोरिया 16 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के रूप में सराही जा रही है। यह योजना विशेष रूप से जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। कोरिया जिले के खाड़ी पारा, कटकोना निवासी 48 वर्षीय श्रीमती अनिता सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement