भगवान श्रीकृष्ण के गीता ज्ञान की गंगा से कुरुक्षेत्र का बढ़ा आकर्षण : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री ने महंत चिरंजी पुरी महाराज जी के 96वें जन्मदिन पर प्राप्त किया आशीर्वाद, आधा गिलास लस्सी और एक लंगोटी में जीवनयापन करने वाले संत समाज के लिए प्रेरणा, समाज में लोगों को सुख की प्राप्ति के साथ जनसेवा के कार्यों में भी लेना चाहिए हिस्सा।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 16 जनवरी : ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश कर इसका आकर्षण बढ़ा दिया है। इस धरा पर ज्ञान की जो गंगा बही, वह विश्व का मार्गदर्शन बन रही है। इस ज्ञान की गंगा से समाज को भी नई दिशा मिल रही है।
ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को महंत चिरंजी पुरी जी महाराज के 96वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर के ट्रस्टियों द्वारा उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने महंत चिरंजी पुरी जी महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। चिरंजी पुरी जी महाराज द्वारा ऊर्जा मंत्री को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने 100 बेड के अस्पताल के लिए 30 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा। ऊर्जा मंत्री द्वारा महाराज के जन्मदिवस पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल भी वितरित किए।
उन्होंने कहा कि महंत चिरंजी पुरी जी महाराज पिछले 40 सालों से आधा गिलास लस्सी और एक लंगोटी में अपना जीवनयापन कर रहे हैं, उनकी तपस्या, त्याग और समाज के लिए प्रेरणा है। श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र अष्टदश विभूति ज्ञान द्वारा 18 मंजिला मंदिर बनाया गया। ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला संचालित है, जिसमें कुरुक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आश्रय मिल रहा है। ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मसरोवर के नजदीक 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा, उससे स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और समाज के हर व्यक्ति को सहजता के साथ इलाज सुविधा मुहैया होगी।
जनसेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति सुख की प्राप्ति के लिए भागदौड़ कर रहा है, लेकिन जन सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। समाज से जो कुछ प्राप्त करते हैं तो समाज का हमारे ऊपर ऋण चढ़ता है। ऋण उतारने का एक ही तरीका है, जन सेवा के कार्यों में हिस्सेदारी। यदि व्यक्ति समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान नहीं देगा तो उसे समाज का ऋण उतारने के लिए धरती पर बार-बार जन्म लेना पड़ेगा।
समाज सेवा से मिलती है नई प्रेरणा: विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने महंत चिरंजी पुरी जी महाराज द्वारा पिछले 40 सालों से आधा गिलास लस्सी और एक लंगोटी में जीवन यापन करने की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया में कोई व्यक्ति भूखा न सोए और सभी को आश्रय मिले, यह ऐसे तपस्वियों के तप और त्याग के चलते ही संभव है। उन्होंने वैज्ञानिकों को आह्वान किया कि यदि भक्ति की शक्ति देखनी है तो महंत चिरंजी पुरी जी महाराज के आश्रम में आकर देखें कि एक संत आधा गिलास लस्सी पीकर समाज को नई दिशा दिखा रहा है। इस मौके पर राधे श्याम, सुभाष जिंदल, सुशील गुप्ता, नवीन, हरि ओम, सतपाल सिंगला, राजेश, जगदीश अग्रवाल, डा. पवन गोयल,रामपाल सिंगला, लच्छी राम मित्तल, सतीश कुमार मित्तल, राज गोयल, विजय गोयल, नरेन्द्र बिंदल, धर्मपाल, बृज भूषण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निपटारा : विश्राम कुमार मीणा

Fri Jan 16 , 2026
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 16 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के […]

You May Like

Breaking News

advertisement