उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2026/ प्रतिवर्ष की भांति 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे मतदाता शपथ ली जाएगी।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
उत्तर बस्तर कांकेर 20 जनवरी 2026/ श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम यात्रा के लिए जिले के 74 वरिष्ठ नागरिकों सोमवार को रवाना किए। दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका महाविद्यालय गोविन्दपुर कांकेर से हरी झंडी दिखाकर राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। […]