हरियाणवी लोक गीतों व भजनों ने सरस्वती तीर्थ की फिजा में भरा भक्ति रंग

भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी ने सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, गायक प्रकाश मलिक के गीतों पर झूम उठे दर्शक, बोर्ड की तरफ से गायक और उनकी टीम को किया सम्मानित।

पिहोवा, (संजीव कुमारी) 20 जनवरी : हरियाणवी लोक गीतों, भजनों और पारम्पारिक हरियाणवी वेश भूषा के साथ प्रदर्शित लोक नृत्यों ने अंतरराष्ट्रीय सरस्वती-2026 महोत्सव में पवित्र सरस्वती तीर्थ की फिजा को भक्ति रंग से सरोवार कर दिया। इन गीतों पर दर्शक झूम उठे और तालियां बजाकर गायक का अभिवादन किया। इस गायक ने एक से बढकऱ एक बेहतरीन गीत प्रस्तुत करके पिहोवा वासियों का दिल जीत लिया।
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से सरस्वती तीर्थ पर हरियाणा कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी युवा एवं संस्कृति कार्य विभाग की तरफ से प्रसिद्घ गायक कलाकार प्रकाश मलिक की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या का भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, नपा चेयरमैन आशीष च्रकपाणी ने दीप शिखा प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी ने गायक प्रकाश मलिक और उनकी टीम को बोर्ड की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, तहसीलदार पुनम सोलंकी, डीएसपी निर्मल सिंह,गुरनाम मलिक, सतीश सिंगला, सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के सदस्य रामधारी शर्मा, सुशील राणा पूर्व जिला अध्यक्ष,हन्नु चक्रपाणि,युधिष्ठिर बहल, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड हरविंदर सिंह, सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सुखबीर ईशाक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकसित भारत के लिए स्वदेशी एकमात्र विकल्प : लेफ़्टिनेंट अजय जांगड़ा

Wed Jan 21 , 2026
कुरुक्षेत्र (अमित) 20 जनवरी : देश प्रेम को बढ़ावा देने व शहीदों की याद में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा देश भर में 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस से लेकर 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मध्य स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में […]

You May Like

advertisement