कुरुक्षेत्र की धरा बनेगी दलित वर्ग के उत्थान और सामाजिक समरसता की साक्षी

31 जनवरी को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी संत रविदास जयंती,उमरी में होगा प्रदेश स्तरीय समारोह।
मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल समारोह में करेंगे शिरकत।
समारोह में दलित वर्ग के सभी संगठन और हमारा संविधान-हमारा स्वाभिवान जनचेतना ट्रस्ट का रहेगे विशेष तौर पर शिरकत।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 24 जनवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र एक बार फिर दलित वर्ग के उत्थान और सामाजिक समरसता की साक्षी बनेगी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करेंगे। उमरी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने पत्रकारों को समारोह की रूपरेखा से अवगत कराया। सुदेश कटारिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयंती समारोह को लेकर दलितों में उत्साह है। 31 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह में प्रदेश के कोने-कोने और अन्य राज्यों से दलित वर्ग पहुंचेगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुदेश कटारिया ने बताया कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में दलित वर्ग ने संविधान- स्वाभिमान समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को संकल्प लोटा देकर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया था। भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में दलित वर्ग का बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल द्वारा दलितों के उत्थान के लिए शुरू किए अंत्योदय उत्थान के मूल मंत्र को गति देने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समानता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। समारोह में सामाजिक संस्थाओं के साथ दलित वर्ग का हर संगठन और हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जनचेतना ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहेगा। जनसंपर्क अभियान के तहत दलितों को दिया जा रहा है न्यौता
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह को लेकर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत दलितों को न्यौता दिया जा रहा है। प्रदेश के हर जिले, उपमंडल और गांवों में जन चेतना ट्रस्ट के पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर दलितों को समारोह का न्यौता दे रहे हैं।
उमरी में बनेगा संत रविदास संग्रहालय और मंदिर।
सुदेश कटारिया ने कहा कि दलित वर्ग की लंबे समय से मांग थी कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का भव्य मंदिर बनाया जाए। बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलित वर्ग की इस मांग को पूरा करते हुए उमरी में विश्व स्तरीय संत रविदास संग्रहालय और मंदिर बनाने का ऐलान किया था और जगह मुहैया करवाई थी। उसी संग्रहालय स्थल पर दलित एकजुट होकर संत रविदास की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।
संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : कटारिया
सुदेश कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ के तहत निरंतर उनकी जयंती और स्मृति समारोह आयोजित करती आ रही है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संत रविदास जी की शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन संघर्ष, समानता और मानव गरिमा का प्रतीक है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस जयंती के माध्यम से जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देना है। यह समारोह सामाजिक समरसता और विकास की साझा यात्रा का भी प्रतीक बनेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून वर्दी घोटाले में निर्देशक होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट संस्पेड, सीएम धामी

Sun Jan 25 , 2026
सागर मलिक होमगार्ड विभाग में वर्दी घोटाले के मामले में डीआईजी पर बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड होमगार्ड में दो करोड़ रुपये के वर्दी घपले का बीते दिनों खुलासा हुआ है। अफसरों की जांच में सामने आया कि जवानों के लिए एक करोड़ रुपये […]

You May Like

advertisement