उत्तराखंड देहरादून वर्दी घोटाले में निर्देशक होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट संस्पेड, सीएम धामी

सागर मलिक

होमगार्ड विभाग में वर्दी घोटाले के मामले में डीआईजी पर बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड होमगार्ड में दो करोड़ रुपये के वर्दी घपले का बीते दिनों खुलासा हुआ है। अफसरों की जांच में सामने आया कि जवानों के लिए एक करोड़ रुपये की वर्दी तीन करोड़ रुपये में खरीदी गई है। यह घोटाला वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुआ था। वर्ष 2025-26 में फिर इस रेट पर टेंडर निकाला गया था,

विभाग में तैनात नए डीजी पीवीके प्रसाद ने यह घपला पकड़ते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी थी। डीजी ने टेंडर निरस्त कराते हुए घपले के आरोपी डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कराने, दो करोड़ रुपये की रिकवरी करने और सेवा से बर्खास्त करने की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। मामला संज्ञान में आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं,

महानिदेशक ने भेजी थी रिपोर्ट
होमगार्ड में घोटाले का प्रकरण में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है। इसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। महादिनदेशक की संतुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं,

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਦਾ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ,ਟਰੱਸਟ ਦੀ 'ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਵਿਆਹ ਯੋਜਨਾ' ਤਹਿਤ 300 ਧੀਆਂ ਦੇ ਵਿਆਹਾਂਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸਾਡੀ:ਡਾ.ਉਬਰਾਏ

Sun Jan 25 , 2026
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਖੇਤਰ ਦੀਆਂ 21 ਹੋਰ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਆਹਾਂ ਲਈ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਚੈੱਕ ਦਿੱਤੇ (ਪੰਜਾਬ)ਮੱਖੂ/ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 24 ਜਨਵਰੀ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਆਪਣੀ ਵਿਲੱਖਣ ਸੇਵਾ ਕਾਰਜ ਸ਼ੈਲੀ ਤੇ ਖੁੱਲ੍ਹ ਦਿਲੀ ਕਾਰਨ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆ ਅੰਦਰ ਆਪਣੀ ਨਵੇਕਲੀ ਪਛਾਣ ਬਣਾ ਚੁੱਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਬਾਨੀ ਡਾ.ਐਸ.ਪੀ.ਸਿੰਘ […]

You May Like

Breaking News

advertisement